Latest News Cricket IPL T20
---Advertisement---

cricket follow on rules 2026: कब और क्यों दिया जाता है? (पूरी जानकारी)

Published On: May 10, 2026 2:09 PM
cricket follow on rules​
---Advertisement---

फॉलो ऑन टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है उसका  केवल टेस्ट मैच में ही उपयोग किया जाता है| जो टीम बैटिंग सेकंड करती है वह टीम फोर्सफुली अपोनेंट को अनुमति देती है पहले बैटिंग करने के लिए| और यह रूल ऑप्शनल है कंपलसरी नहीं है किसी भी टीम के लिए| 

आखिर क्यों दिया जाता है फॉलो ऑन क्या कभी आपने सोचा है एक टीम दूसरे टीम को तुरंत बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजी जाती है?

चलिए पूरी डिटेल्स में जानते हैं cricket follow on rules को|


What is cricket follow on rules?


आईसीसी यानि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के हिसाब से जब पहली टीम दूसरी टीम से बहुत ज्यादा रन की बढ़त ले लेती है तो फिर वह टीम को चांस मिलता है कि वह दूसरी टीम को फिर से बल्लेबाजी के लिए बुला सकती है उसी को हम क्रिकेट में फॉलो ऑन कहते हैं| 


follow on rules


DurationLead
1 Dayकम से कम 75 रन्स
2 Dayकम से कम 100 रन्स
3 And 4 Dayकम से कम 150 रन्स
5 Dayकम से कम 200 रन्स

When is Follow On Given?


फॉलो ऑन देना पूरी तरीके के से कप्तान के इच्छा अनुसार है जब दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की तुलना में काफी कम रन बनाती है तब टीम फॉलो ऑन के बारे में सोचती है|


Why Use follow on rules in cricket


क्रिकेट में फॉलो ऑन नियम सिर्फ टेस्ट मैच में लागू होता है और इसका उपयोग उस टीम को तुरंत दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए किया जाता है|  जिस टीम ने अपनी पहली पारी में कम रन बनाये हो|
फॉलो ऑन यूज़ करने से परिणाम मिलनेकी सम्भावना बढ़ जाती है ड्रॉ की संभावना कम हो जाती है, इस से समय भी बच ज्याता है।


Why sometimes teams avoid follow on


कभी कभी चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी खतरनाक होता है| जैसे जैसे टेस्ट मैच दिन ब दिन आगे बढ़ता है वैसे वैसे पिच ख़राब होने लगती है| ऐसे में बल्लेबाजी करना और भी कठिन हो जाता है| 

पहली पारी में गेंदबाज गेंदबाजी करके काफी थक जाते है तो उनकी रक्षा के लिए या गेंदबाज को आराम के टीम कभी कभी फॉलो ऑन देना टालती है| 


Most Famous Follow On Match


न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड वेलिंगटन, 2023: इस रोमांचक मुकाबले में, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को  फॉलो ऑन दिया न्यूजीलैंड को मजबूर होना पड़ा फॉलो ऑन खेलने के लिए , लेकिन न्यूजीलैंड ने कमाल की वापसी करते हुए इंग्लैंड को महज सिर्फ 1 रन से हरा दिया और टेस्ट इतिहास में इन परिस्थितियों में जीत हासिल करने वाली न्यूजीलैंड चौथी टीम बन गई।


इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी|  इंग्लैंड ने पहली इनिंग में ४३५ /८ रन्स पर पारी घोषित की| न्यूजीलैंड ने अपने पहली इनिंग में केवल २०९ रन पर ऑल आउट हो गई|


अच्छी खासी लीड लेने के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फॉलो ऑन दिया फिर इस बार न्यूजीलैंड ने दूसरी इनिंग में काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ४८३/१० रन बनाये|


इंग्लैंड को जीत के लिये २५७ रन बनाने थे पर इंग्लैंड २५६ रन पर आल आउट हो गया और न्यूजीलैंड सिर्फ 1 रन से मैच जीत गई|

अगर आपको ऐसे ही क्रिकेट रिकॉर्ड्स पसंद हैं, तो आप Virat Kohli और Rohit Sharma के शानदार क्रिकेट करियर के बारे में भी पढ़ सकते हैं।  


​Advantages of follow on


  • मैच को ड्रॉ होने के चान्सेस काम हो जाते है|
  • टीम को जल्दी जीतने का मौका मिलता है|
  • विपक्ष पर फॉलो ऑन बचाने का ज्यादा दबाव रहता है| 
  • फॉलो ऑन देने से समय की बचत होती है जो टेस्ट मैच ५ दिन तक चलने वाला होता वो जल्दी ख़तम होता है|

Disadvantages of follow on


  • गेंदबाज को ज्यादा दम लगाना पड़ता है फिर से १० विकेट्स लेने के लिए इस से गेंदबाज को थकान का सामना कर पद सकता है|
  • फॉलो ऑन देने के बाद अगर टीम ने ज्यादा ही रन्स बना दिए तो मैच पलट सकता है| क्योकि चौथी पारी में फॉलो ऑन देने वाली टीम को बल्लेबाजी करनी पड़ती है |
  • असाधारण बल्लेबाजी हुई तो ड्रा होने का जोखिम ज्यादा बढ़ जाता है|

Comparison Between Follow On vs No Follow On


SituationsFollow OnNo Follow On
समय की बचतहाँनहीं
रणनीतिआक्रामकबचाव
जोखिमउच्चकम


फॉलो ऑन कैसे काम करता है?

  • फॉलो ऑन एक नियम है यह कोई कम्पल्शन नहीं है| कॅप्टन को ये फैसला लेना होता है| पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बहुत बड़ा स्कोर और दूसरी टीम बहोत काम स्कोर बनाती है  तभी फॉलो ऑन खेल में आता है|

क्या आप फॉलो ऑन के बाद दोबारा बल्लेबाजी कर सकते हैं?

  • हां, अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अच्छा स्कोर बनाती है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम बहुत कम स्कोर बनाती है| तब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फॉलो ऑन देकर दूसरी टीम को फिर से बल्लेबाजी के लिए बुलाती हे|
  • अब दूसरी पारी में उनके पहले जो स्कोर बनाया उससे जायदा रन्स करने पड़ते हे उसके बाद ही जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की उस टीम को फिर से चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती हे|

फॉलो ऑन से बचने के लिए टीम का कितना स्कोर होना चाहिए?

  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जो भी स्कोर बनाती है उसमे कम से कम २०० रन्स घट कर जो स्कोर आता है उतना बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बनाना पड़ता है| तभी वो टीम फॉलो ऑन से बच सकती है| 
  • उदाहरण: 
    • टीम A  ने ५०० रन्स बनाए और टीम B ने २८० रन बनाए तो टीम A टीम B को फॉलो ऑन दे सकती है|
    • टीम A  ने ५०० रन्स बनाए और टीम B ने ३२०  रन बनाए तो टीम A टीम B को फॉलो ऑन नहीं दे सकती|    

क्रिकेट मैच के नियम और ब्रेक टाइम के बारे में और जानना चाहते हैं, तो हमारा innings break time आर्टिकल जरूर पढ़ें।


Conclusion


क्रिकेट में follow on सिर्फ नियम नहीं, बल्कि कप्तान और उनकी टीम की अगली रणनीति का भी टेस्ट होता है। इसलिए टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ है।

उम्मीद है कि आपको cricket follow on rules पढ़कर मज़ा आया होगा। ऐसे ही इन्फ़ॉर्मेशनल लेख पढ़ने के लिए, Hindikhel वेबसाइट को जरूर फॉलो करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment