क्रिकेट मैच में पावरप्ले इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है? Powerplay के बारे में अक्सर कमेंटेटर से कमेंट्री करते हुए सुना होगा। लेकिन Powerplay Rules क्या होते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे होता है, क्या ये बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी को कैसे प्रभावित करते हैं?
देखिये इस आर्टिकल में क्या है?
What is Powerplay Rules
पावरप्ले रूल ऐसा नियम हे जिसमें फील्डिंग करने वाली टीम के ऊपर कुछ ओवर्स तक फील्ड का बंधन होता है| पावरप्ले का इस्तेमाल ODI, T20 और IPL के फॉर्मेट में होता है|
क्रिकेट में फॉर्मेट के अनुसार पावरप्ले के ओवर्स तय हुए है|
Powerplay History
पहले बार पावरप्ले की शुरुआत हुई सन 1980 ऑस्ट्रेलिया में, और तबसे ये नियम चला आ रहा है| इसे विश्व कप 1992 में विश्व स्तर पर लागू किया गया| जब ये नियम लागू किया तब एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैचों में पहले 15 ओवरों के लिए 30 यार्ड सर्कल के बाहर केवल 2 फील्डरों को रखा जाता था| और बाकि बचे हुए ओवरों के लिए 5 फील्डरों को 30 यार्ड सर्कल के बाहर रखना पड़ता था।
इसके बाद इस नियम को 2005 में चेंज करना पड़ा फिर इसको पारी को तीन हिस्सों में बांटा गया पहला फेज शुरवात के 10 ओवर दोनो टीम को अनिवार्य थे और बाद के 5 – 5 ओवर्स कप्तान निचित करते थे एक गेंदबाजी करने वाली टीम और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम|
फिरसे इस नियम को ICC ने अपडेट किया 2008 से और उसका नाम रखा बैटिंग पावरप्ले और बॉलिंग पावरप्ले इसे 16 से 36 ओवर के दौरान यूज़ करना पड़ता था|
2015 से अभी प्रजेंट में ODI में ऑल थ्री फेज अनिवार्य किया गया 1 से 10, 11 से 40 और 41 से 50| T20 में पहले 6 ओवर पावरप्ले को अनिवार्य किया है|
Why Introduced Powerplay Rules in Cricket?
क्रिकेट को ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए पावरप्ले को लाया गया| सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर क्रिकेट यानि t20 और आईपीएल जैसे फॉर्मेट को इंट्रेस्टिंग बनाते है| काफ़ी रफ़्तार से बल्लेबाजी करने से स्कॉरिंग रेट बढ़ता है| और बल्लेबाज बड़े बड़े शॉट्स खेल पाए इसलिए पावरप्ले यूज़ होता है|
क्रिकेट के कुछ और अन्य नियम अगर आप समझना चाहते हैं, तो हमारा Super Over Rules आर्टिकल भी जरूर पढ़े।
Powerplay Rules In ODI
| Powerplay Phase | Overs Duration | Fielders Outside 30 Yard Circle |
| First Phase | 1 – 10 | 2 |
| Second Phase | 11 – 40 | 4 |
| Third Phase | 41 – 50 | 5 |
Powerplay Rules In T20
T20 मे एक ही पावरप्ले होता है और वो भी पहले 6 ओवर्स तक अनिवार्य है| 6 ओवर तक केवल 2 ही फील्डर्स 30 यार्ड सर्कल के बाहर रखना अनिवार्य हो जाता है|
लिमिटेड ओवर क्रिकेट मैच को और ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए पावरप्ले काफ़ी कारगर सिद्ध होता है|
Powerplay Rules In IPL
जो T20 के पावरप्ले नियम है वही सारे आईपीएल में भी लागू किये है| 6 ओवर पावरप्ले दोनों टीम्स के लिए कंपलसरी है| और इसके बारे में जानकारी ऑलरेडी Powerplay Rules In T20 में कवर किया है|
How Match Impacts Using Powerplay Strategy
जो भी टीम पावरप्ले को ज्यादा से ज्यादा रन्स बनाती है या फिर ज्यादा से ज्यादा विकेट्स लेती है उस टीम का पड़ला भारी हो ज्याता है|
इसलिए ज्यादा तर टीम पावरप्ले को अच्छे से ख़तम करना चाहती है|
अगर पावरप्ले मे जिस टीम की शुरुआत अच्छे से होती है उस टीम के जितने के आसार बढ़ जाता है|
क्यों की अगर पावरप्ले मे काफ़ी अच्छे रन्स बना दिए तो आने वाले बल्लेबाजों के लिए काम काफ़ी आसान हो जाता है|
वही अगर पावरप्ले मे गेन्दबाजी अच्छी हो गयी तो आने वाले गेंदबाज का काम आसान हो जाता है और टीम को कम स्कोर पर रोका जा सकता है|
Powerplay Advantages
- पावरप्ले में हमेशा रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलता है क्यों की शुरुआत के ओवर में गेंदबाज को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलने को देखता है|
- बल्लेबाज पावरप्ले का फायदा उठा के आक्रामक शुरुआत करते है|
- बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा बाउंड्री मारने के लिए देखता है|
Powerplay Disadvantage
- गेंदबाज को रन्स काफी पड सकते है क्यों की पावरप्ले में केवल २ फील्डर्स ही ३० यार्ड सर्कल के बाहर रख सकते है|
- पावरप्ले का फायदा उठा कर बल्लेबाज बहुत आसान तरीके से रन स्कोर करते है|
- पावरप्ले में गेंदबाज के ऊपर लाइन लेंथ का काफी प्रेशर रहता है|
Most Famous Powerplay Records
आईपीएल मे देखा जाये तो सबसे बड़ा पावरप्ले का स्कोर बनाया सन रायसेर्स हैदराबाद ने मात्र 6 ओवर्स मे जड़ दिए 125 रन्स वो भी बिना विकेट गवाए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल है|
यही चीज पावरप्ले को खास बनाती है|
वही सबसे कम स्कोर की बात करें तो वो टीम है दिल्ली कैपिटल्स जिनके मात्र 13 पर 6 विकेट्स गिर गए थे| रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के गेंदबाज ने काफ़ी अच्छी बॉलिंग करके बहोत ही मामूली स्कोर पर रोक दिया था|
यह अब तक का पावरप्ले मे सबसे कम स्कोर रहाl
Powerplay Difference Between ODI And T20
| Powerplay Feature | T20 | ODI |
| Total Overs | 20 | 50 |
| Powerplay Overs | 6 | Phase 1 – 10 (1 to 10) Phase 2 – 5 (11 to 40) Phase 3 – 5 (41 to 50) |
| Fielders Outside Powerplay | 2 | 2 |
FAQs On Powerplay Rules in Cricket
क्रिकेट में पावरप्ले के लिए नए नियम क्या हैं?
- नए नियम में इतना कुछ खास बदलाव हुआ नहीं है अगर बात करे पावरप्ले की हमेशा 50 , T20 और आईपीएल में होता है| ODI में पहले 10 ओवर का पावरप्ले होता है उसमे 2 फील्डर को ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर रख सकते है| और फिर 11 से 40 ओवर में ज्यादा से ज्यादा 4 फील्डर ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर रख सकते है| और बात करे आईपीएल और T20 की तो पहले 6 ओवर का पावरप्ले होता है| 2 फील्डर ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर रख सकते है|
T20 के पहले 6 ओवरों को पावरप्ले क्यों कहा जाता है?
- पावरप्ले का नियम जो हे वह ICC ने लागू किया और T20 में इसका मैन उद्देश्य यह है की बल्लेबाज बड़े से बड़े शॉट्स खेल सके स्कोरिंग रेट को बड़ा सके ताकि मैच रोमांचक हो| T20 में केवल 6 ओवर का ही पावरप्ले होता है इसमे 6 ओवर तक फील्डिंग पर प्रतिबंध लगा रहता है|
Conclusion
आपके टीम की Powerplay में कैसे शुरुआत होती है यही शुरुआती ओवर में ही मैच की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है।
उम्मीद है Powerplay Rules in Cricket को पढ़कर मज़ा आया होगा। इसी तरह अगर क्रिकेट में Follow On Rules और Inning Break Time के बारे में हमने विस्तार से जानकारी दी है, इसे जरूर पढ़ें।





